जम्मू कश्मीर को विकास की दिशा में अग्रसर करने और साथ ही विभिन्न अवसरों को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह 9 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे में अमित शाह जम्मू कश्मीर में विकास का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के साथ साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। साथ ही जम्मू-कश्मीर में ई-बस सेवा का फ्लैग ऑफ करेंगे और कई विकास-संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ साथ गृहमंत्री जम्मू कश्मीर के युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे।