Andhra Train Accident Updates: वॉर रूम से पल-पल की जानकारी खुद ले रहे रेल मंत्री Ashwini Vaishnav

Andhra Pradesh Train Accident Updates: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 29 अक्टूबर को हुए भीषण ट्रेन हादसे ने देश ...

Published date india.com Updated: October 30, 2023 4:49 PM IST

Andhra Pradesh Train Accident Updates: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में 29 अक्टूबर को हुए भीषण ट्रेन हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया है. हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार इस मामले पर खुद नजर बनाए हुए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में वॉर रूम से हालात का जायजा लिया. इस दुखद हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं. ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और करीब 22 का रूट बदल गया है. आंध्र के सीएम वाईएस जगन ने दुर्घटनास्थल पर तत्काल राहत उपायों के आदेश दिए हैं. वहीं इस हादसे में जान गवाने वाले मृतकों के निकटतम परिजन के लिए पीएम मोदी ने पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.