Animal Fight Video: हिरण पर हमला करने की चाल चल रहा था जंगली कुत्ता, फिर मिला ऐसा सबक कि अपनी जान बचाकर भागना पड़ा | Watch Video

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों जंगल का एक खूंखार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक जंगली कुत्ता एक हिरण को अपना निवाला बनाने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. अंत में देखें आखिर किसकी जीत होती है और कौन हार जाता है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: September 11, 2023 5:13 PM IST
email india.com By Video Desk email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों जंगल का एक खूंखार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक जंगली कुत्ता एक हिरण को अपना निवाला बनाने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगली कुत्ता हाथ धोकर हिरण के पीछे पड़ गया है. जंगली कुत्ते ने पहले तो हिरण की पूछ पर हमला किया और उसे अपने दांतों में दबाए रखा. हालांकि हिरण ने हार नहीं मानी और वह लगातार अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करता रहा. जब पूंछ पकड़ने से बात नहीं बनी तो कुत्ते ने उसकी गर्दन दबोच ली. इसके बाद भी हिरण ने हार नहीं मानी. कुत्ते को सबक सिखाने के लिए और अपनी गर्दन को उसके चंगुल से छुड़ाने के लिए हिरण ने एक तरकीब सोची. उसने खुद को पहले पानी में उतारा, फिर कुत्ते को पानी में अपने साथ ही घसीटता ले गया. जब कुत्ता बीच तालाब में डूबने लगा, तब उसने हिरण की गर्दन छोड़ दी और पानी से निकलकर बाहर आ गया. ऐसा में हिरण की जान बच गई. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.