Anju New Video: 'मैं गद्दार नहीं, नसरुल्‍ला के साथ भारत आऊंगी', भारत से पाकिस्तान गई अंजू का नया वीडियो वायरल| Watch Video

Anju New Video: सोशल मीडिया पर अंजू का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंजू ने भारत को एक संदेश दिया है. अंजू ने कहा है कि वह भारत आएगी. अंजू ने आगे क्या कहा इस वीडियो में जानें.

Published date india.com Published: August 13, 2023 6:18 PM IST
email india.com By Video Desk email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Anju New Video: सोशल मीडिया पर अंजू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंजू के साथ नसरुल्ला भी नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर ऐस लग रहा है कि अंजू किसी मीडिया से बात कर रहीं हैं. भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने मीडिया के जरिए अपने देश को एक संदेश दिया है. दरअसल अंजू ने मीडिया से भारत आने की बात कही है. अंजू कहती हैं कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है. ‘सबको यही लग रहा है कि मैं पाकिस्तान आकर बस यहीं की तारीफ कर रही हूं. लेकिन ऐसा नहीं है, जो है वही बता रही हूं. वहीं अंजू कहती हैं कि भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है. बॉर्डर तो बाद में बना है. मुझे भारत से प्‍यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है.’ अंजू ने आगे क्या कहा आइए इस वीडियो में जानते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.