By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Arunachal Pradesh Accident : अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए और कई अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे ‘ट्रांस अरुणाचल’ राजमार्ग पर तापी गांव के पास हुई. शहीदों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ‘ग्रेनेडियर’ आशीष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना का यह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक ऊपरी सुबनसिरी के जिला मुख्यालय शहर दापोरिजो से लेपाराडा जिले के बसर की ओर जा रहे सैन्य काफिले का हिस्सा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें