Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को हुई थी। 12 मुकाबलों के बाद दो फाइनलिस्ट टीम भारत और श्रीलंका भिड़ने के लिए तैयार हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर दोनों टीमों की भिड़ंत होगी।
Video Desk|
Published By: September 17, 2023 1:46 PM IST
Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को हुई थी। 12 मुकाबलों के बाद दो फाइनलिस्ट टीम भारत और श्रीलंका भिड़ने के लिए तैयार हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। रोहित शर्मा की भारतीय टीम शानदार लय में है लेकिन खिलाड़ियों को आराम देने की वजह से टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली। दूसरी तरफ दासुन शानाका की कप्तानी वाली श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी 10 वनडे में भारतीय टीम को 9 जीत मिली है। टीम को एकमात्र हार 2021 में श्रीलंका दौरे पर मिली थी। इस साल की शुरुआत में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया था। यह रनों के मामले में वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.