Atal Bihari Vajpayee Jayanti: अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार अपने जीवन को याद करते हुए बताया था कि जब वे दसवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब ग्वालियर में अपने परिवार के साथ रहते थे. उसी समय उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से हुआ. उनके पिता भी कवि थे और ग्वालियर में उस दौर में हरिवंश राय बच्चन जैसे बड़े साहित्यकारों का आना-जाना लगा रहता था.उनकी कविताओं का अटल जी पर गहरा असर पड़ा. आज़ादी की लड़ाई के समय उन्होंने अपनी पहली कविता लिखी, जिसमें देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना साफ दिखाई देती थी.