बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने सबक सिखाने के लिए प्रेमी के पिता से कर ली शादी, वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला | Watch Video

Augusta Hubble Love Story: सोशल मीडिया पर एक लड़की की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही है. लड़की ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड चीट कर रहा था. उन्होंने बॉयफ्रेंड को दूसरा मौका दिया. लेकिन उसने दोबारा चीटिंग की, जिसके बाद लड़की ने ब्रेकअप कर लिया और उसके पिता से शादी कर ली. आज लड़की अपने एक्स के पिता के साथ बहुत खुश है और वह पांचवीं शादी की सालगिरह मना रही है.

Published date india.com Published: July 30, 2022 8:00 AM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Augusta Hubble Love Story: सोशल मीडिया पर एक लड़की की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही है. यह स्टोरी अमेरिका की रहने वाली ऑगस्टा हबल की है. ऑगस्टा हबल बताती हैं कि वह एक लड़के के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ चीट कर रहा था. जब ऑगस्टा को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को चेतावनी दी. लेकिन उसने दोबारा ऑगस्टा के साथ चीट किया. इस बार लड़का किसी लड़की से फोन पर बात कर मिलने की बात कर रहा था, जिसे ऑगस्टा ने सुन लिया था. लड़का जिस लड़की से बात कर रहा था दरअसल वह ऑगस्टा की दोस्त थी. बाद में ऑगस्टा के बॉयफ्रेंड ने अपनी गलती मान ली. इसके बाद ऑगस्टा ने बॉयफ्रेंड को सेकंड चांस दिया. महीनों बाद लड़का फिर से चीटिंग करते पकड़ गया. इसलिए ऑगस्टा ने ब्रेकअप कर लिया. इसके बाद ऑगस्टा हबल को एक्स-बॉयफ्रेंड का पिता पसंद आ गया. फिर ऑगस्टा हबल ने बॉयफ्रेंड के पिता से शादी कर ली. ऑगस्टा बताती हैं कि बॉयफ्रेंड के पिता के साथ उन्होंने हाल ही में शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई है. ऑगस्टा इस शादी से बेहद खुश हैं.वीडियो देखें

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.