Top 5 Honeymoon Destinations in India: शादी के बाद हनीमून पर कहां जाएं? भारत की सबसे फेमस और बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन | Watch Video

अगर आप भी शादी के बाद किसी ऐसी ही रोमांटिक जगह पर हनीमून सेलिब्रेट करने के बारे में सोच रहे हैं आइए आपको भारत की सबसे फेमस और बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं.

Published date india.com Published: November 24, 2021 7:00 AM IST
email india.com By Toshi Tiwari email india.com | Edited by Video Desk email india.com


Top 5 Honeymoon Destinations in India: शादी के बाद कपल्स के लिए हनीमून डेस्टिनेशन तय करना बड़ा मुश्किल काम होता है. इसमें रोमांटिक प्लेस, सीजन और एक्टिविटीज के साथ-साथ बजट का ख्याल रखना भी जरूरी है. अगर आप भी शादी के बाद किसी ऐसी ही रोमांटिक जगह पर हनीमून सेलिब्रेट करने के बारे में सोच रहे हैं आइए आपको भारत की सबसे फेमस और बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं.

केरल- केरल को पूर्व का वेनिस कहा जाता है. इस खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन पर पूरे साल भारतीय और विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है. यहां पानी पर बहते हाउसबोट का लुत्फ उठाने दूर-दराज से लोग आते हैं. केरल में यह एडवेंचर अलेप्पी में होता है. इसके अलावा आप यहां चाय के बागान, पर्वत और कई खूबसूरत नजारे देख सकेंगे.

अंडमान एंड निकोबार- अगर आप किसी हॉलीवुड स्टाइल डेस्टिनेशन पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बेझिझक अंडमान एंड निकोबार के लिए पैकिंग कर लीजिए. यहां के समुद्री तटों पर बिखरी रेत, ताड़ के पेड़ से बंधे छायादार झूले, स्कूबा डाइविंग, ग्लास बोट राइड और विंड सर्फिंग रोमांस में चार चांद लगा देंगे.

जम्मू कश्मीर- अगर आप दिल्ली-एनसीआर के नजदीक ही किसी अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो जम्मू-कश्मीर एक अच्छा ऑप्शन रहेगा. जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग ऐसे लव बर्ड्स के लिए बड़ी फेमस जगह है. बर्फ की चादर से ढके ऊंचे पहाड़, मुगल गार्डन और हरी-भरी घाटियां यहां आकर्षण का मुख्य केंद्र है. सर्दियों के मौसम में आपको यहां स्नो फॉल के बीच रोमांच करने का मौका भी मिलेगा.

गोवा- अगर आप स्टाइलिश अंदाज में हनीमून सेलिब्रेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो गोवा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ताड़ के पेड़ों से घिरे बीच, प्राचीन चर्च और पानी पर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज गोवा की पहचान हैं. गोवा में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए कई बीच हैं जिन्हें आप अपने टेस्ट के हिसाब से चुन सकते है.

राजस्थान- अगर आप एक रॉयल हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो राजस्थान एकमात्र विकल्प है. लेक क्रूज से लेकर रेगिस्तान में ऊंट की सवारी तक इस जगह पर वो सब कुछ है जो आपके हनीमून को रोमांटिक और रॉयल बना देगा. अक्टूबर से फरवरी के बीच आप यहां कभी भी जा सकते हैं. यहा जैसलमेर, उदयरपुर, माउंटआबु जैसी कई शानदार जगहें हैं जहां आप हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.