भारत बंद का कितना दिखा असर? अखिलेश यादव, मायावती समेत कई विपक्षी नेताओं ने किया समर्थन

सुप्रीम कोर्ट में SC-ST आरक्षण में सब-कैटेगरी को लेकर सुनाए गए फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद का समर्थन बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा नेता अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने किया है.

Published date india.com Published: August 21, 2024 11:10 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को SC-ST आरक्षण के अंदर सब कैटेगरी को लेकर फैसला सुनाया था. जिसमें कहा गया था कि अब से SC-ST आरक्षण के अंदर में आरक्षण दिया जाएगा.  इस फैसले के बाद से ही देशभर में सियासी हलचल शुरू हो गई थी. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध करने के लिए कई विपक्षी नेता खड़े हो गए. विपक्षी नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कई दलित संगठनों को आपत्ति है. बुधवार (21 अगस्त) को इसी के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद बुलाया है

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.