दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार को प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास एक जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट के बाद राजधानी में सुरक्षा बल अलर्ट पर है. हमले के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और दिल्ली पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर. विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से कुछ सैंपल इकट्ठे किए. फिलहाल, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये विस्फोट किसी प्रकार का है. गनीमत रही कि, इस धमाके में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं आई.