VIDEO: चप्पल से पीटने के बाद Madhurima ने Vishal को किया Kiss, सिद्धार्थ ने क्यों कहा ‘Fake’?

सामने आए Bigg Boss 13 के नए प्रोमो में मधुरिमा विशाल आदित्य सिंह को गले लगा रही हैं. इसके बाद बड़े ही प्यार से उन्हें किस भी कर रही हैं.

Published date india.com Updated: January 8, 2020 8:15 PM IST

बिग बॉस 13 में इस हफ्ते सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं. ऐसे में अब सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स खुद को इविक्शन से बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं. 8 जनवरी के एपिसोड में मधुरिमा विशाल आदित्य के साथ नजदीकियां बढ़ाती हुई नजर आएंगी. सामने आए Bigg Boss 13 के नए प्रोमो में मधुरिमा विशाल आदित्य सिंह को गले लगा रही हैं. इसके बाद बड़े ही प्यार से उन्हें किस भी कर रही हैं. वहीं गार्डन एरिया में बैठे सिद्धार्थ और शेफाली ये सब कुछ देख रहे हैं. सिद्धार्थ शेफाली से कहते हैं कि मधुरिमा और विशाल अपने रिश्ते का मजाक उड़वा रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले चप्पलें चल रही थी और अब देखो इतना प्यार… वहीं शेफाली जरीवाला भी सिद्धार्थ की हां में हां मिलाती हुई नजर आ रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.