By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा रहे पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. हाल ही में इन दोनों का नया सॉन्ग ‘रिंग (Ring Song Release)’ रिलीज हुआ है. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. हमने पारस और माहिरा से इस रिलीज के संदर्भ में बातें की. पारस ने इस गाने की शूटिंग के दौरान के कुछ मज़ेदार किस्से साझा किए हैं. बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद इन दोनों ने साथ में तीन गाने निकाले हैं. इन तीनों में से सबसे करीब कौन सा रहा? इस सवाल के जवाब में पारस ने बिना वक़्त लिए हालिया रिलीज ‘रिंग’ का नाम लिया. इसी के साथ माहिरा ने यह भी बताया कि उनका ये सॉन्ग बहुत कम वक़्त में यूट्यूब पर ट्रेंडिंग भी करने लगा था. बिग बॉस के चटपटे किस्से और उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में भी इस इंटरव्यू में बात की गई. बता दें कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के इस गाने को रमन गोयल ने गाया है, वहीं, इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पंजाबी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें