By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 में इस हफ्ते एक बार फिर फैमिली वीक देखने को मिलेगा. इस दौरान घर के सदस्यों को सपोर्ट करने उनके परिवार के लोग या दोस्त आएंगे. बता दें कि हाल ही में बिग बॉस की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला घर से बेघर हुईं. मगर एक बार फिर वह पारस छाबड़ा को सपोर्ट करने के लिए घर में वापसी करेंगी. फैमिली वीक को लेकर बिग बॉस के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं. वहीं आसिम रियाज़ को सपोर्ट करने के लिए हिमांशी खुराना घर में दोबारा एंट्री करेंगी. कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिमांशी को देखकर आसिम खुशी से पागल हो जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. आसिम हिमांशी को पहले तो गले लगाते हैं और लगातार किस करते हैं. इसके बाद वो सारे घरवालों के सामने घुटनों पर बैठककर हिमांशी को प्रपोज़ करते हैं. आसिम, हिमांशी से पूछते हैं कि क्या वो उनसे शादी करेंगी? अब बिग बॉस का ये रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं आरती सिंह को उनकी भाभी कश्मिरा शाह सपोर्ट करने के लिए घर में एंट्री लेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें