By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला लगातार खबरों में बने हुए हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है. वैसे तो सिद्धार्थ और शहनाज के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं, लेकिन अभी ये वीडियो सिद्धार्थ के साथ मधुरिमा तुली का है. वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला गार्डन एरिया में मधुरिमा तुली के साथ बैठकर फ़्लर्ट करते हुए नज़र आते हैं. मधुरिमा, सिद्धार्थ से पूछती हैं कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं? सिद्धार्थ इस पर कहते हैं कि उन्होंने अभी तक उन्हें महसूस नहीं किया है. अब सिद्धार्थ और मधुरिमा का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला मधुरिमा से कहते नजर आ रहे हैं कि तुम मुझको लगातार परेशान कर रही हो. सिद्धार्थ कहते हैं कि तुम अपना काम क्यों नहीं पूरा करती. ये बात सुनकर मधुरिमा कहती है कि सिद्धार्थ तुम सो जाओ. ये सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि तुम होती कौन हो मुझको मेरा काम बताने वाली. तुम्हारा दिमाग कहां है. मधुरिमा कहती हैं कि मेरा दिमाग आपके घुटनों में हैं, तभी सिद्धार्थ शुक्ला मधुरिमा से कहते हैं कि अगर ऐसा होता तो यहां इतना सुनना नहीं पड़ता.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें