By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
टीवी के बेहद मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3’ को लेकर खूब चर्चा में हैं. एकता कपूर की इस सीरीज में सिद्धार्थ सोनिया राठी के साथ नज़र आए हैं. पहले और दूसरे सीजन की कामयाबी के बाद लोगों ने इस सीरीज के तीसरे भाग से भी खूब उम्मीद की है. अब सिद्धार्थ ने इस सीरीज से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. साथ ही उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ की बातें भी शेयर की है. सिद्धार्थ ने सीरीज में हुए किसिंग सीन को लेकर भी कुछ बताया है. बता दें कि #BrokenButBeautiful3 को आप ऑल्ट बालाजी एप पर देख सकते हैं. इसके सारे एपिसोड की 29 मई को सुबह 11 बजे स्ट्रीमिंग हो गई है. इसके अलावा आप इसे एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें