Bihar Law Minister Warrant: बिहार में नई सरकार को बने अभी कुछ ही दिन हुए थे कि अब ये सरकार विवादों में पिसती नजर आ रही है. बिहार सरकार में कानून मंत्री कार्तिक कुमार के खिलाफ कोर्ट ने वॉरन्ट जारी कर दिया है. जिसके बाद पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि 16 अगस्त को कार्तिक कुमार को सरेंडर करना था, लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें कानून मंत्री बना दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक पर अपहरण का केस चल रहा है.