Bihar Politics: बिहार में रोजगार और BPSC Scam पर Chirag Paswan ने CM Nitish Kumar के खोल दिए धागे

BPSC Scam: दरभंगा जिले में ऑल इंडिया पासवान एकता मंत्र के तत्वावधान में सोमवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में पासवान ...

Published date india.com Updated: October 31, 2023 2:33 PM IST

BPSC Scam: दरभंगा जिले में ऑल इंडिया पासवान एकता मंत्र के तत्वावधान में सोमवार को लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में पासवान स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शिरकत की. सम्मेलन के बाद चिराग पासवान ने शिक्षक नियोजन नियुक्ति पर बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर शिक्षक भर्ती में धांधली और बैक डोर एंट्री का आरोप लगाया. वहीं चिराग पासवान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की आकांक्षा है कि वह प्रधानमंत्री बने, इसीलिए डोमिसाइल नीति को हटाया गया. चिराग पासवान ने ये भी कहा कि जो मुख्यमंत्री बिहार में बिहार के लोगों को रोजगार नहीं दे पा रहा है, वह देशभर में रोजगार देने का दिखावा कर रहा है. चिराग ने नीतीश कुमार पर एक और वार करते हुए कहा कि वो चुनाव लड़ते हैं या नहीं लड़ते हैं, कम से कम मेरी पीढ़ी को तो यह याद नहीं है की मुख्यमंत्री जी ने आखिरी चुनाव कब लड़ा था. वहीं चिराग पासवान ने कहा कि ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जैसे बैक डोर से नियुक्ति करवाते हैं, इसी तरह बैक डोर से मुख्यमंत्री बन जाते हैं. चिराग पासवान ने BPSC शिक्षक बहाली पर कहा कि इसमें जरूर धांधली हुई है और लेनदेन भी हुआ है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.