अनोखे तरीके से उगाई मशरुम, भारत सरकार ने किया सम्मानित

मशरूम लेडी अनीता देवी हुई सम्मानित. इनके द्वारा उत्पादित मशरूम नालंदा से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक भेजी जाती है.

Published date india.com Published: March 10, 2022 6:15 PM IST


मशरुम की अनोखी खेती: नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत अनंतपुर गांव की रहने वाली मशरूम लेडी के नाम से मशहूर अनीता देवी आज न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल बन गई है. मशरूम उत्पादन के मामले में कीर्तिमान स्थापित करने वाली अनीता देवी को बिहार और भारत सरकार द्वारा बार सम्मानित भी किया जा चुका है. अनीता देवी ने कड़ी मेहनत कर पूरे प्रदेश की 8000 महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर मशरूम उत्पादन का न केवल प्रशिक्षण दिया बल्कि उनकी हर जरूरतों को पूरा करती है. अनीता देवी 2010 में मशरूम की खेती से जुड़ी और धीरे-धीरे इनकी ख्याति बढ़ती चली गई और फिर इन्हें मशरूम लेडी के नाम से नवाजा गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.