बाहरी दिल्ली से बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा ने मुस्लिम समुदाय पर एक विवादित बयान दे दिया है. जिसके बाद दिल्ली की मीठी-मीठी ठंड में सियासत गर्मा गई है. प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में सार्वजनिक मंच से भाषण के दौरान मुस्लिम व्यापारियों का बहिष्कार करने की अपील कर दी है. बीते दिनों दिल्ली में कुछ मुस्लिम युवकों ने मनीष नाम के व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी थी. जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. VHP द्वारा किए गए इस आयोजन में ‘प्रवेश वर्मा’ ने मंच पर से भड़काऊ बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि इन लोगों को सबक सिखाने के लिए उनका बहिष्कार करने की जरूरत है. वीडियो में देखें…..