BJP Vs Congress: इस समय देश के विभिन्न हिस्सों में हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच आए दिन टकराव और विवाद की घटनाएं हो रही हैं. पहले हिजाब, उसके बाद अज़ान को लेकर विवाद गहराया. रामनवमी पर देश के कई राज्यों में निकली फ़ेरियों पर उपद्रवियों ने हमले किए. मध्य प्रदेश के खरगौन से लेकर गुजरात, झारखंड और राजस्थान के कई जिलों में घटनाएं हुईं. राजस्थान के करौली की चर्चा काफी रही क्योंकि घटना भी बड़ी थी. अब बीजेपी ने काँग्रेस को उसकी चुप्पी के लिए आड़े हाथों लिया है और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने काँग्रेस से करौली की घटना पर चुप्पी को लेकर सवाल किया है | Watch Video