सफेद नमक के काले कारोबार का हुआ पर्दाफाश, शुद्ध नमक के नाम पर बेचा जा रहा था घटिया नमक

मुंबई में शुद्ध नमक के नाम पर घटिया नमक बेचा जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Published date india.com Published: March 21, 2022 7:51 PM IST


क्या आप भी शुद्ध नमक (salt business) के नाम पर नकली नमक खा रहे हैं. मुंबई में सफेद नमक के काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. यहां शुद्ध नमक के नाम पर घटिया (Salt black business) नमक बेचा जा रहा था. मुंबई पुलिस ने वर्सोवा इलाके में छापेमारी (salt Raid in Mumbai) कर एक गोदाम से 4 हजार 345 किलो नकली नमक जब्त किया है. यह नमक नामचीन ब्रांड के पैकेट में भरकर बेचा जा रहा था. लोग इसे नामचीन कंपनी का आयोडाइज्ड नमक समझकर महंगे दाम पर खरीद रहे थे. जब छापेमारी की गई तो खुलासा हुआ कि उन पैकेट में घटिया और सस्ता नमक बेचा जा रहा था. नमक के ये पैकेट्स ज्यादातर झुग्गी बस्तियों की किराना दुकानों के जरिए बेचा जा रहा था. पुलिस ने फिलहाल आरोपी (accused arrested) को गिरफ्तार कर लिया है. इस खबर के बारे वीडियो में विस्तार से जानें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.