Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग केस में लंबे समय से मुश्किलों में घिरी है. आज काफी समय के बाद सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी है. इस मामले में जैकलीन सोमवार को पटियाला कोर्ट में पेश हुईं. एक्ट्रेस ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत के लिए अर्जी दी तो कोर्ट ने एक्ट्रेस को अंतरिम जमानत दे दी. इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है. वहीं इस बीच एक्ट्रेस की जमानत कोर्ट में पेंडिंग रहेगी और मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें. देखें वीडियो