अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' के पोस्टर पर घमासान, रिलीज से पहले ही कोर्ट - कचहरी के पचड़े में पड़ी फिल्म | Watch Video

जोधपुर के पुलिस अधिकारी की बेटी ने 'कुत्ते' फिल्म को लेकर जोधपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और 'कुत्ते' फिल्म के टाइटल और पोस्टर पर आपत्ति जताई है। उसने अपनी दलील में कोर्ट से मांग की है कि इस फिल्म का टाइटल बदला जाए.

Published date india.com Published: January 12, 2023 6:51 PM IST
email india.com By Ananya email india.com | Edited by Ananya email india.com

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ शुरुआत से अपनी अतरंगी चीजों के चलते सुर्खियों में रही है. फिल्म के नाम से लेकर इसके ट्रेलर तक सभी में दर्शकों को कुछ अलग हटकर देखने को मिला है. जहां फिल्म का नाम जानवरों से प्रेरित है, वहीं इसके ट्रेलर में भरपूर गालियां सुनने को मिली हैं. लेकिन फिल्म से जुड़ी एक और चीज है, जो रिलीज से पहले ही मेकर्स के लिए गले का फंदा साबित हो रही है. अगर आप सोच रहे हैं की ऐसा क्या है इस फिल्म में तो यह और कुछ नहीं बल्कि इस फिल्म का पोस्टर है. दरअसल, फिल्म अपने पोस्टर के कारण रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. ‘कुत्ते’ के पोस्टर से जुड़ा यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.