Panga Public Review: फिर सपने जीतने में कामयाब हुई कंगना रनौत- लोग बोले-You Rock

कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज हो गई है.

Published date india.com Updated: January 24, 2020 4:39 PM IST

कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज हो गई है. ट्रेलर आने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं. एक्टिंग के मामले में कंगना हमेशा की अपना बेस्ट देने की कोशिश करती है और वह इसमें कामयाब भी होती हैं. दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के बाद बताया कि ये फिल्म पूरी तरह से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरी है. कंगना की एक्टिंग दमदार है. उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस कहा जा सकता है. पंगा एक इंस्पायरिंग फिल्म है. सबको देखनी चाहिए. जिसमें वाकई सीखने का जज्बा है वो कभी भी सीख सकता है. एक दर्शक ने बताया कम्फर्ट ज़ोन में जाने के बाद उससे निकलना काफी मुश्किल होता. लेकिन कंगना ने ये इस फिल्म में कर दिखाया है. जिसे देखकर और दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी.

बता दें कि फिल्म पंगा को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले अश्विनी नील बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. ट्रेलर में कंगना एक साधारण मिडिल ऐड वुमन का किरदार निभाती दिख रही हैं, जो अपनी फैमिली लाइफ में खुश है. मिडिल क्लास फैमिली की जया पहले कबड्डी प्लेयर हुआ करती थी लेकिन परिवार बढ़ने पर उसने इस खेल को छोड़ दिया.पंगा में कंगना रनौत एक हाउसवाइफ और कबड्डी प्लेयर बनी हैं.इसमें कंगना रनौत, जस्सी गिल और ऋचा चढ्डा मुख्य किरदार में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.