
Budget 2022: जैविक खेती को बढ़ावा | गंगा नदी के किनारे 5 KM चौड़े कारिडोर में होगा प्रयोग
सिक्किम भारत का पूर्ण जैविक खेती वाला राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और असम में भी जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है. जैविक खेती का उद्देश्य कीटनाशक और रासायनिक खादों (Pesticides and Chemical Fertilizers) का इस्तेमाल कम करना है.
Union Budget 2022: बजट 2022 में वित्तमंत्री (Finance Minister) ने प्राकृतिक खेती को बढ़वा देने पर सरकार की कार्ययोजना की तस्वीर सामने रखी. पहले चरण में गंगा नदी के किनारे पांच किलोमीटर चौड़े कॉरिडोर में इस योजना को लागू किया जायेगा, जो जैविक खेती को बढ़ाव देने के लिए सरकार का पायलट प्रोजेक्ट होगा. जैविक खेती (Organic Farming) पर जहां सरकार जोर दे रही है वहीं किसान भी इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैं. 2003-04 में भारत में जैविक खेती का दायर 76,000 हेक्टेयर था, जो वर्तमान में बढ़कर 33.32 लाख हेक्टेयर हो गया है.
Also Watch
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें