असम में आतंक के खिलाफ योगी मॉडल, मुफ्ती के मदरसे पर दौड़ा बुलडोजर, देखें वीडियो

Bulldozer Action In Assam: असम के मोरीगांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर सरकारी मदरसे पर बुलडोजर चला दिया है. इस मदरसे पर जेहादी ट्रेनिंग देने का आरोप लग रहा है.

Edited by: Video Desk| Published By: August 4, 2022 1:38 PM IST
Bulldozer Action In Assam: असम के मोरीगांव में गैर-सरकारी मदरसे पर बुलडोज़र चला है. मदरसे पर जेहादी ट्रेनिंग का आरोप था. जानकारी के मुताबिक असम के मोरीगांव जिले में स्थित इस अवैध मदरसे को संचालित किया जा रहा था, जिसे आतंकी मुफ्ती मुस्तफा चला रहा था. यह वही मुफ्ती मुस्‍तफा है, जिसे हाल ही में पुलिस ने जेहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस मदरसे में 43 छात्र पढ़ रहे थे, जो कि अब अलग-अलग स्कूलों में दाखिल हैं. मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा ने 2017 में भोपाल से इस्लामिक कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी. वीडियो में विस्तार से इस खबर के बारे में जानें

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.