By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 20 नवंबर से शुरू हो गया है. कतर की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म हो गया है. यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हुआ
टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन और रनरअप समेत बाकी सभी टीमों को प्राइज मनी बांट दी गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में चैम्पियन टीम को बतौर इनाम राशि 13 करोड़ रुपये दिए गए. दोनों ही वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीम को मिलने वाली इनामी राशि में करीब 26 गुने का अंतर है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को जो राशि मिली है, उससे 26 गुना ज्यादा रकम फीफा वर्ल्ड कप विजेता टीम को मिलेगी. तर में होने वाले फुटबॉल के इस महासमर में खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश होने वाली है
यहां दिलचस्प बात ये है कि क्रिकेट के जिस खेल को लोग पैसों की खान समझते हैं वो फुटबॉल के आगे फकीर है. फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का कुल प्राइज़ मनी 3568 करोड़ रुपये है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में ये रकम सिर्फ 45.4 करोड़ थी.
Written By: Keshav Mishra
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें