CBSE Counselling App Dost for Life: CBSE ने लॉन्च किया Dost for Life ऐप, Video में जानें क्या है इसकी विशेषताएं

क्लास 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन लर्निंग ऐप के तौर पर Dost For Life ऐप लॉन्च (CBSE Counselling App Dost for Life) किया है. Video में जानें क्या है इसकी विशेषताएं.

Published date india.com Updated: May 12, 2021 9:57 AM IST


CBSE Counselling App Dost for Life Video : कोरोना वायरस के चलते बीते साल से स्कूल-कॉलेज बंद हैं. CBSE बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द कर दीं, स्थगित हो रही हैं. स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता या अभिभावक कोविड-19 महामारी के बीच, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तनाव झेल रहे हैं. ऐसे में क्लास 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन लर्निंग ऐप के तौर पर Dost For Life ऐप लॉन्च (CBSE Counselling App Dost for Life) किया है.

CBSE Counselling App Dost for Life की विशेषता

  1. Dost For Life ऐप पर क्लास 12 के बाद की पढ़ाई के लिए और मानसिक तौर पर मजबूत और सक्षम बनने के टिप्स मिलेंगे.
  2. इस ऐप के जरिये छात्र विशेषज्ञों की सलाह सुविधा फ्री मिलती है.
  3. इस ऐप (CBSE Counselling App Dost for Life) के जरिये आप सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्लॉट होंगे फायदा उठा सकते हैं.
  4. CBSE Counselling App Dost for Life – दो स्लॉट होंगे, एक स्लॉट सुबह 9:30 से 1:30 बजे तक और दूसरा दोपहर 1:30 से शाम 5:30 तक. आप कोई भी स्लॉट चुन सकते हैं.
  5. साथ ही आप चल रही कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल को आप ऑडियो-विजुअल मैसेज से बखूबी समझ सकते हैं.
  6. इस ऐप (CBSE Dost For Life App) से दुनियाभर में सीबीएसई से मान्यताप्राप्त सभी स्कूलों के छात्रों और अभिभावक जुड़ सकते हैं.
  7. सीबीएसई के Dost For Life ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसे किसी भी एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.