Chaitra Navratri 2022 Day 7 On April 8: नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, शत्रुओं से दिलाती है मुक्ति

नवरात्रि के सातवें दिन देवी मां के सातवें रूप कालरात्रि के पूजन का विधान है. वीडियो में जानिए मां कालरात्रि की पूजा विधि और उपासना करने के बारे में.

Published date india.com Published: April 8, 2022 5:28 AM IST
email india.com By Toshi Tiwari email india.com | Edited by Video Desk email india.com


Chaitra Navratri 2022 Day 7: सातवां नवरात्र 8 अप्रैल 2022 को है. नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की उपासना की जाती है. मां कालरात्रि की पूजा सुबह के समय करना शुभ माना जाता है. देवी कालरात्रि को लाल रंग बेहद पसंद है. इसलिए इन्हें इस दिन लाल रंग के पुष्प,अनार का फूल, चंदन आदि चढ़ाकर इनकी उपासना करनी चाहिए. देवी कात्यायनी को सप्तमी वाले दिन गुड़ का भोग लगाना बहुत शुभ होता है. इन दिन घी और कपूर जलाकर मां की आरती करनी चाहिए. मां के इस स्वरूप की आराधना करने से (Chaitra Navratri 2022) व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं का भी नाश हो जाता है. वीडियो में जानें मां कालरात्रि की पूजा विधि और उपासना करने के बारे में विस्तार से.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.