By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
चैत्र नवरात्र 2023: उज्जैन का ऐसा चमत्कारी मंदिर, जहां चैत्र नवरात्र में मां के देगी 9 अलग - अलग विशेष दर्शन - Watch Video
उज्जैन नगरी में शिप्रा नदी किनारे माता सती की दाहिनी कोहनी गिरी थी और आज वह स्थान हरिसिद्धि माता के नाम से जाना जाता हैं. आइए इस वीडियो में जानते हैं इस मंदिर के महत्व और इससे जुड़ी कहानियों के बारे में.
धार्मिक नगरी उज्जैन जहां शिव के साथ शक्ति भी विराजमान है. मान्यता है उज्जैन नगरी में शिप्रा नदी किनारे माता सती की दाहिनी कोहनी गिरी थी और आज वह स्थान हरिसिद्धि माता के नाम से जाना जाता हैं. माता हरसिद्धि को राजा विक्रमादित्य की कुलदेवी भी बताया गया है कहते हैं राजा विक्रमादित्य ने यहां पर अपने शीश अर्पित कर मां को प्रसन्न किया था. चैत्र मास की नवरात्रि का पहला दिन होने की वजह से सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतारें शुरू हो गई है.मंदिर के पुजारी अनुसार नवरात्र के आखरी दिन कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन होगा साथ ही मंदिर में साज सज्जा और श्रद्धालुओं को धूप ना लगे उसके लिए टेंट, कारपेट, पिने के पानी और सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है. आइए इस वीडियो में जानते हैं इस मंदिर के महत्व और इससे जुड़ी कहानियों के बारे में.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें