Viral Video: चीन में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर है 'पेट्रोल पंप', जानें कैसे गाड़ियों में तेल भरवाते हैं लोग? | Watch Video

Petrol Pump In Fifth Floor: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप को किसी इमारत की 5वीं मंजिल पर बनाया गया है. आमतौर पर पेट्रोल पंप जमीन की सतह पर बनाए जाते हैं. हालांकि इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सबको चौंका कर रख दिया है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: September 11, 2023 5:52 PM IST
email india.com By Video Desk email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Petrol Pump In Fifth Floor: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप को किसी इमारत की 5वीं मंजिल पर बनाया गया है. यह वीडियो चीन के चोंगकिंग का बताया जा रहा है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो पाएंगे कि इमारत का आगे वाला हिस्सा काफी नीचे से शुरू हो रहा है. अगले हिस्से पर एक सड़क जा रही है, जो काफी नीचे नजर आ रही है. जबकि इमारत के पिछले हिस्से पर जो दूसरी सड़क जा रही है, वह बिल्कुल इमारत की 5वीं मंजिल की सतह के बराबर है. यानी जो भी पेट्रोल भरवाने के लिए आएगा, वह इमारत के पिछले हिस्से से आएगा, जिसके बगल से एक सड़क जा रही है. इमारत को देखकर लग रहा है कि इसे केवल गाड़ी पार्किंग के उद्देश्य से बनवाया गया है. जबकि इसकी छत को पेट्रोल पंप में तब्दील कर दिया गया है, ताकि स्पेस का सही इस्तेमाल हो सके. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.