Laxmidhar Behera Video: 'मांस खाने से हिमाचल में लैंडस्लाइड', IIT के डायरेक्टर का अजीबों-गरीब बयान वायरल | Watch Video

Laxmidhar Behera Video: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटना और भूस्खलन इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि लोग मांस खाते हैं. देखें वीडियो

Edited by: Video Desk| Published By: September 8, 2023 6:53 PM IST
Laxmidhar Behera Video: हिमाचल प्रदेश में इस साल भारी तबाही मची है. कुदरत के कहर से हजारों परिवार बेघर हो गए. सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. भारी बारिश और भूस्खलन से कई परिवार काल के गाल में समा गए. लेकिन इसको लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के निदेशक ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटना और भूस्खलन इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि लोग मांस खाते हैं. आईआईटी डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने को कहा है. देखें वीडियो

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.