EnglishHindi

100 बार भगवान विशेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, बनाया भक्ति का रिकार्ड | Watch Video

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में 100वीं बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गये हैं.

Written By: Ananya
Updated: March 19, 2023 4:04 PM IST

Advertising
Advertising

2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी जरूर लगाते हैं. सीएम योगी मंदिर में षोडषोपचार विधि से दर्शन पूजन कर जन कल्याण की कामना करते हैं. वर्ष 2017 से अभी तक अपने पहले और दूसरे कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ 100 बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 113वीं बार वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये. दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है, जिसने नया कीर्तिमान बनाया है.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें