UP Election Results 2022: CM योगी आदित्यनाथ का सियासी सफर - Watch Video

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Political Journey: गोरखपुर सीट से योगी 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे (Yogi Adityanath MP). एक बार फिर से जनता ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश (UP Election Result 2022) की कमान थमा दी है.

Published date india.com Updated: March 11, 2022 11:00 AM IST
email india.com By Toshi Tiwari email india.com | Edited by Video Desk email india.com


CM Yogi Adityanath Political Career UP Election Results 2022: योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में 5 जून 1972 को हुआ. योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी की. (UP CM Yogi Adityanath Personal Life)

90 के दशक में राममंदिर आंदोलन के दौरान ही योगी आदित्यनाथ की मुलाकात गोरखनाथ मंदिर (Yogi Adityanath Gorakhpur) के महंत अवैद्यनाथ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम हुई. इसके कुछ दिनों बाद योगी अपने माता-पिता को बिना बताए गोरखपुर जा पहुंचे और जहां संन्यास धारण करने का निश्चय लेते हुए गुरु दीक्षा ले ली. (Yogi Aditya Nath Political career)

गोरखनाथ मंदिर (Yogi Adityanath Gorakhpur Gorakhnath Mandir) के महंत की गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के चार साल बाद ही महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बना दिया (How Yogi Adityanath became the chief minister). गोरखपुर सीट से योगी 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे (Yogi Adityanath MP).

योगी आदित्यनाथ ने अपनी निजी सेना हिंदू युवा वाहिनी का निर्माण किया. वर्ष 2017 में यूपी विधानसभा के चुनाव में BJP को प्रचंड बहुमत मिला तो सीएम के लिए कई चेहरे दावेदार थे, लेकिन बाजी योगी के हाथ लगी (Uttar Pradesh Chief minister Yogi Adityanath). एक बार फिर से जनता ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश (UP Election Result 2022) की कमान थमा दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.