कांग्रेस की प्रवक्ता ने Madam President को दी बधाई, कहा ‘अब महिलाओं को मिलेगी ताकत’ | Watch video

Congress Reaction On New President Droupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ली. शपथ समारोह के बाद कई नेताओं के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रौशनी कुशल जायसवाल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: July 25, 2022 1:59 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com

Congress Reaction On New President Droupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गईं हैं. द्रौपदी मुर्मू ने आज यानि सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में देश के सर्वोच्च पद के लिए शपथ ग्रहण किया. इस दौरान जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमणा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रौशनी कुशल जायसवाल ने द्रौपदी मुर्मू की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज से एक नए हीरे की शुरुआत हुई है. एक महिला को इतने सर्वोच्च पद पर देखकर काफी खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को देखकर बाकि महिलाएं प्रेरित होंगी और उनसे काफी कुछ सिखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ कांग्रेस भी उन्हें खूब बधाई दे रहा है. कांग्रेस की प्रवक्ता ने और क्या कहा वीडियो में जानें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.