Coronavirus in India: कोरोना (Covid-19) की वैश्विक महामारी इस सदी की सबसे खतरनाक बीमारी थी. कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुए कई लोगों को अभी भी अजीब तरह की बीमारियों से गुज़रना पड़ रहा है. एक सर्वे के अनुसार कई लोगों को 8-9 घंटे की औसत नींद भी नहीं मिल पा रही है, इन लोगों का कहना है कि ‘हमारी नींद पूरी नहीं हो पा रही है’. कुछ लोगों का कहना है कि ‘हमें नींद काफी ज्यादा आ रही है’. तो वही काफी संख्या में ऐसे भी लोग सामने आए है, जो कह रहे हैं कि ‘हमारी नींद बीच-बीच में टूट जाती है’. फोर्टिस हॉस्पिटल (Fortis Hospital) के डॉक्टर प्रशांत हज़ेर ने इस पर विस्तार से अपनी बात रखी और लोगों को सुझाव भी बताए. वीडियो में देखें डॉक्टर के साथ पूरी बातचीत