Video: कोरोना के नए वैरिएंट्स के खिलाफ भी काम करती हैं कोविड 19 वैक्सीन | डॉक्टर से जानिए पूरी बात

वर्तमान में, भारत में कोविड-19 वायरस का डबल म्यूटेशन और ट्रिपल म्यूटेशन काफी ज्यादा संकट पैदा कर रहा है.

Published date india.com Published: May 7, 2021 3:51 PM IST

Covid 19 Vaccines Work Against New Covid Variants भारत में कोरोना महामारी जंगल में आग की तरह फैल रही है. अब खबरें हैं कि वायरस के कई प्रकार के म्यूटेशन देखने को मिले हैं. वर्तमान में, भारत में कोविड-19 वायरस का डबल म्यूटेशन और ट्रिपल म्यूटेशन काफी ज्यादा संकट पैदा कर रहा है. भारत में कोरोनावायरस के हर दिन कई लाख मामले दर्ज हो रहे हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में बनाई जा रहीं दोनों वैक्सीन कोरोना के नए वैरिएंट्स के खिलाफ कारगर हैं. भारत में भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा कोवैक्सीन और सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन बनाई जा रही है. ये दोनों की वैक्सीन भारत में पाए जा रहे नए वायरस स्ट्रेन के खिलाफ काम करती हैं.

इन्हीं सब मुद्दों पर हमने बात की हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल के इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन कंसलटेंट डॉक्टर विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यम से. उन्होंने हमें वायरस के म्यूटेशन के बारे में विस्तार से बताया और सभी से वैक्सीन लेने का आग्रह किया क्योंकि इससे कोरोनरी वायरस बीमारी का खतरा कम होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.