VIDEO | क्या सभी कोरोना मरीजों के लिए जरूरी है CT Scan? जानें यहां...

CT Scan: Do all Covid 19 patients need it? इस वीडियो में हम जानेंगे कि क्या सभी कोरोना मरीजों को सीटी स्कैन कराना चाहिए या नहीं? क्या इसका साइड इफेक्ट है?

Published date india.com Updated: May 5, 2021 7:41 PM IST

CT Scan: Do all Covid 19 patients need it? देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. भारत में रोजाना 3 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए रहे हैं. इन सबके बीच बहुत सारे कोरोना मरीज CT Scan भी करवा रहे हैं. हाल ही में AIIMS प्रमुख डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने सीटी स्कैन को घातक बताया था. डॉ. गुलेरिया ने कहा था कि अगर मरीज में माइल्ड इंफेक्शन है तो सीटी स्कैन से बचें. उन्होंने कहा कि एक CT Scan से करीब 300-400 चेस्ट एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है. खासकर यंग एज में बार-बार सीटी स्कैन कराने से बाद में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इन्हीं सब मुद्दों पर हमने बात की हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल के इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन कंसलटेंट डॉक्टर विश्वेश्वरन बालासुब्रमण्यम से. इस वीडियो में हम जानेंगे कि क्या सभी कोरोना मरीजों को सीटी स्कैन कराना चाहिए या नहीं? क्या इसका साइड इफेक्ट है?

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.