Darbar Public Review: रजनीकांत के लिए दिखी फैन्स की दीवानगी, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

Darbar Film Public Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) की फिल्म दरबार रिलीज हो चुकी है.

Published date india.com Published: January 9, 2020 4:05 PM IST

Darbar Film Public Review: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) की फिल्म दरबार रिलीज हो चुकी है. हमेशा की तरह इस फिल्म को देखने के लिए भी सिनेमाघरों में रजनीकांत के फैन्स भारी मात्रा में पहुंचे. इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म के लिए फैन्स की दीवानगी देखते ही बन रही है. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब रजनीकांत की कोई फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हुई हो और लोग न पहुंते हों. रजनीकांत की हर फिल्म में उनके प्रशंसकों का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है.

बता दें कि फिल्म देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकलकर लोगों ने फिल्म को लेकर अपने विचारों को मीडिया से साझा किया. दर्शकों का कहना है कि फिल्म काफी अच्छी है. रजनीकांत की फिल्म दरबार में मनोरंजन काफी मात्रा में हैं. फिल्म में कॉमेंडी भी है. यही नहीं फिल्म के म्यूजिक और एक्शन ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है. दर्शकों से रेटिंग पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस फिल्म को 5 में से साढ़े 3 सितारे मिलने चाहिए. एक दर्शक ने कहा कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी तय है. बता दें कि फिल्म में रजनीकांत और नयनतारा मुख्य किरदार में हैं जबकि सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर फिल्म में निगेटिव रोल में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.