बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं. अपने शानदार करियर के दौरान दीपिका ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी. इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ लीड रोल में थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल रही और वो पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थीं. इसके बाद उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘राम-लीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और पीकू जैसे कई सुपरहिट फिल्में कीं. अब जल्द ही एक फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी. उनकी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह एर रोमांटिक, कॉमेडी, फैंटेसी फिल्म थी.
Written by- Ananya