Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर एक बार बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है. राजधानी में आज AQI 408 पहुंच गया है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के 24 इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है. दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने लोगों से कम से कम निजी वाहन के उपयोग की अपील की है. केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 50 प्रतिशत प्रदूषण केवल वाहनों से हो रहे हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार की दिल्ली के लोगों से अपील है कि लोग वर्क फ्राम होम को प्राथमिकता दें. वीडियो में खबर के बारे विस्तार से जानें देखें वीडियो.