दिल्ली में फ्री बिजली पर CM Arvind Kejriwal का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे सब्सिडी के नियम | Watch Video

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को इस समय हर महीने 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई भी बिल नहीं देना होता है. इसके बाद 201 से 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर 800 रुपये की सब्सिडी मिलती है.

Edited by: Video Desk| Published By: May 5, 2022 7:00 PM IST

Delhi Free Electricity: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री बिजली यानि बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 1 अक्टूबर, 2022 से दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी, जो इसे लेना चाहेंगे यानि बिजली पर छूट अब वैकल्पिक होगी. इस योजना के तहत लोगों के पास यह ऑप्शन होगा कि अगर वे चाहे तो अपनी सब्सिडी को त्याग सकते हैं.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.