By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
ED summons Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया है. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले मामले में मनी लांड्रिंग केस में ईडी के द्वारा समन भेजा गया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है. वहीं इस मामले पर दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल एंड कंपनी विक्टिम कार्ड खेलने में माहिर है. सांसद रमेश बिधूड़ी ने ये भी कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि लगभग 368 करोड़ रूपये की हेरा फेरी संदिग्ध नजर आती है और मनीष सिसोदिया की बेल रिजेक्ट की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें