Delhi Murder Case: दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. राज नगर पार्ट-2 के एक घर में चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक घर के बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की चाकू गोदकर हत्या की है. बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता है और घर वालों से पैसे मांगता था. घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने पूरे परिवारवालों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में विस्तार से जानें पूरी खबर के बारे में.