Deshhit: ‘वीर सावरकर’ के पोस्टर लगाने पर कर्नाटक में हुआ विवाद, BJP नेता बोले जिसको नहीं पसंद वो पाकिस्तान जाए | Watch Video

Deshhit: कर्नाटका के शिवमोगा में मुस्लिम इलाके में वीर सावरकर के पोस्टर लगा दिए गए थे. जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके पोस्टर को फाड़कर टीपू सुल्तान का पोस्टर लगा दिया था. इसके बाद ही से इलाके में तनाव पैदा हो गया था. शिवमोगा के विधायक ने वीर सावरकर के विरोधियों को पाकिस्तान जाने की नसीहत दी है.

Edited by: Video Desk| Published By: August 17, 2022 10:42 PM IST
Deshhit: कर्नाटका एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम झड़प की चपेट में आ गया है. हिजाब विवाद के बाद अब कर्नाटका में ‘वीर सावरकर’ पर बवाल शुरू हो गया है. दरअसल कर्नाटका के शिवमोगा में मुस्लिम इलाके में वीर सावरकर के पोस्टर लगा दिए गए थे. जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके पोस्टर को फाड़कर टीपू सुल्तान का पोस्टर लगा दिया था. इसके बाद ही से इलाके में तनाव पैदा हो गया था. शिवमोगा से विधायक केएस ईश्वरप्पा ने बेहद आक्रामक होते हुए कहा कि वीर सावरकर से जिसको दिक्कत है वह पाकिस्तान चला जाए. मामले को बढ़ता देख शिवमोगा में धारा 144 लगा दी गई थी.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.