Written By: Deepak Kumar
Updated: September 8, 2022 10:37 PM IST
Deshhit: पीएम मोदी सेंट्रल विस्टा के ऐतिहासिक उद्धघाटन करने के लिए आज गोल्डन रंग के कुर्ते पर क्रीम जैकेट पहनकर आए थे. पीएम मोदी ने आज राजपथ को लेकर कहा कि जब पथ ही राजपथ होगा, तो यात्रा लोकमुखी कैसे हो सकती है ? पीएम मोदी ने आगे कहा कि राजपथ गुलामी का प्रतीक था, उसकी संरचना भी गुलामी का प्रतीक थी. पीएम मोदी ने कर्तव्यपथ पहुँचकर सबसे पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को नमन कर उनको याद किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए संसद भवन में कुल 971 करोड़ रुपये की लागत लगी है. केन्द्रीय सचिवालय को बनाने के लिए 3,690 करोड़ रुपये की लागत लगी, तो वहीं सेंट्रल ऐवन्यू को बनाने में 608 करोड़ रुपये का खर्चा आया था. वीडियो में देखें पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक भाषण को......