Glider Crash Video: धनबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही घर की छत पर क्रैश हुआ ग्लाइडर, देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

Dhanbad Glider Crash Video: झारखंड के धनबाद स्थित बरवा हवाई अड्डा के पास एक निजी घर की छत पर ग्लाइडर क्रैश हुआ. इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. देखें हादसे का लाइव वीडियो

Published date india.com Published: March 24, 2023 2:54 PM IST

Glider Crash: झारखंड के धनबाद स्थित बरवा हवाई अड्डा के पास एक निजी घर की छत पर ग्लाइडर क्रैश हुआ. इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डा से ग्लाइडर के उड़ान भरते ही उसमें कुछ तकनीकी खरीबी आ गई थी. इस ग्लाइडर के क्रैश होने की सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन को लगी, वैसे ही जिला प्रशासन हरकत में आ गई. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. बता दें, पिछले कुछ समय से ग्लाइडर से लोगों को धनबाद की सैर कराई जा रही थी. गुरुवार को भी ग्लाइडर ने उड़ान भरी थी. लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से ये क्रैश हो गया. देखें हादसे का वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.