Digital Rape: क्या होता है डिजिटल रेप? इंटरनेट से है इसका कोई कनेक्शन? वीडियो में जानें डिटेल्स | Watch Video

What Is Digital Rape: डिजिटल रेप दो शब्दों को जोड़कर बना है जो डिजिट और रेप है. इंग्लिश के डिजिट का मतलब हिंदी में अंक होता है तो वहीं अंग्रेजी के शब्दकोश में डिजिट उंगुली, अंगूठा, पैर की अंगुली यानि शरीर के अंग को डिजिट कहा जाता है. वीडियो में जानें इसका डिजिटल रेप से क्या संबंध है और डिजिटल रेप क्या होता है. देखें वीडियो

Published date india.com Published: December 14, 2022 6:03 PM IST
email india.com By Ruby Dwivedi email india.com | Edited by Video Desk email india.com


What Is Digital Rape: डिजिटल रेप का नाम सुनते ही सबके दिमाग में ये बात आती है कि इसका सीधा संबंध इंटरनेट से है. लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है.डिजिटल रेप का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यौन उत्पीड़न इंटरनेट के माध्यम से किया गया हो.डिजिटल रेप दो शब्दों को जोड़कर बना है जो डिजिट और रेप है. इंग्लिश के डिजिट का मतलब हिंदी में अंक होता है तो वहीं अंग्रेजी के शब्दकोश में डिजिट उंगुली, अंगूठा, पैर की अंगुली यानि शरीर के अंग को डिजिट कहा जाता है. अगर कोई शख्स महिला की बिना सहमति के उसके प्राइवेट पार्ट्स को अपनी अंगुलियों या अंगूठे से छेड़ता है तो ये डिजिटल रेप कहलाता है. यानी जो शख्स अपने डिजिट का इस्तेमाल करके यौन उत्पीड़न करे तो ये डिजिटल रेप कहलाता है. देखें वीडियो

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Video Gallery की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.