यह घर शहीद कैप्टन दीपक का है, जो इस वक्त बिलकुल सूना पड़ा हुआ है. इस घर के इकलौते चिराग ने कल डोडा आतंकी हमले में देश के लिए शहादत दे दी. जब कैप्टन दीपक शहीद हुए, तो उनका घर बंद पड़ा हुआ था. दीपक के माता-पिता अपनी बेटी के घर केरल गए हुए थे. एक तरफ कैप्टन दीपक की बहन ने बेटी को जन्म दिया था, तो वहीं दूसरी ओर दीपक देश के लिए शहीद हो गए. दीपक खुद रक्षा बंधन पर अपनी बहन के घर भी जाने वाले थे, लेकिन वह अपनी भांजी की एक झलक भी नहीं देख पाए.